फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिना नंबर प्लेट की लावारिस बाइक से 21.9 किलोग्राम गांजा बरामद

Wed, 26 Jul 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाडी रोड स्थित 152 डी हाईवे पर पुल के नीचे लावारिस खड़ी बाइक से पुलिस ने 21.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बाइक का नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। पुलिस चेसिस और इंजन नंबर के आधार पर मालिक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि रेवाड़ी रोड पर 152 डी हाईवे रोड के पुल के नीचे सुराना के पास एक बिना नंबर की बाइक खड़ी है। उसके ऊपर दो कट्टे बंधे हुए हैं। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंची। यहां पर पुलिस को एक बाइक खड़ी मिली। इस पर आगे व पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। इसके ऊपर एक कट्टा उत्तम डीएपी व एक कट्टा भारत यूरिया बंधे हुए थे। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर चेक किया तो दोनों कट्टोंं में अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। दोनों कट्टों का अलग-अलग वजन किया तो एक उत्तम डीएपी कट्टे में वजन 10.926 किलो ग्राम व भारत यूरिया कट्टे का कुल वजन 11.068 किलो ग्राम मिला। दोनों का वजन कुल 21.994 किलोग्राम था। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर बाइक मालिक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें