महेंद्रगढ़। गांव रिवासा के पंचायत भवन में चल रहा हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर तालाबंदी दूसरे दिन शाम का खोल दी गई है। शाम के समय लाला लाजपतराय पशु चिकत्सा एवं पशु विज्ञान (लुवास) विश्वविद्यालय हिसार से ग्रामीणों की तीनों मांगों पर सहमति बन गई। अब पशु विज्ञान केंद्र में लगे पिछले दिनों अस्थायी तौर पर श्रेणी- 4 पर लगे दोनों कर्मचारी हटाए जाएंगे, उनके स्थान पर गांव के व्यक्तियों को लगाया जाएगा। कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने धरने का समर्थन किया था।
सरकार ने अपनी पिछली योजना में महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांव रिवासा में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के द्वारा संचालित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र को ग्रामीणों ने अपनी तीन मांगों को लेकर केंद्र की तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा में पहले भी नियमों की अनदेखी करते हुए जो कर्मचारी लगाए हैं, वह भी गांव के नहीं हैं और अब जो लगाए है वो भी गांव के नहीं लगाए गए। इस बात का पूरा गांव विरोध करता है। इन मांगों को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को उक्त केंद्र पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए थे। सोमवार को भी लुवास विश्वविद्यालय के अधिकारियों से ग्रामीणों की बातचीत हुई थी लेकिन उस समय उनकी बात सिरे नहीं चढ़ पाई। इस वजह से ग्रामीणों ने मंगलवार को भी तालाबंदी जारी रखी। शाम को लुवास के रीजन डायेरक्टर वीएस पंवार, डीआर जिंदल तथा ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई तो इस दौरान लुवास अधिकारियों ने उनकी मांगों को मान लिया।
इन बातों पर बनी सहमति:
- चतुर्थ श्रेणी अस्थायी कर्मचारियों को हटाकर गांव के व्यक्तियों को लगाया जाएगा।
- बिजली बिल अगस्त माह तक भर दिया जाएगा।
- पंचायत घर की मरमत मानसून खत्म होने के बाद करवा दी जाएगी।
बाक्स:
सकारात्मक बातचीत के बाद धरना किया समाप्त:
सरपंच महेश ने बताया कि लुवास विश्वविद्यालय के अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत हुई। शाम पांच बजे से छह बजे तक चली बातचीत में अधिकारियों ने तीनों मांगे मान ली हैं। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी के अस्थायी दो कर्मचारी बाहर के लगाए हुए हैं, उनको हटाकर गांव के दो व्यक्ति लगाए जाएंगें। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी के दो पद और भी खाली पड़े हैं, उन पदों को भी गांव के व्यक्तियों से भरे जाएंगे। तीन मांगों पर सहमति बनने के बाद तालाबंदी खोल दी और धरना समाप्त कर दिया है। विवि की ओर से आज लिखित में आश्वासन दिया जाएगा।
वर्जन:
ग्रामीणों की हमारी बातचीत हो गई है। हमनें उनकी तीनों मांगे मान ली हैं। मैंटिनेंस एवं बिजली बिल का कार्य हम जल्द ही करवा देंगे। मानसून के बाद रिपेयरिंग करवा दी जाएगी, जो बाहर के कर्मचारी लगे हैं, उनको हटाकर गांव रिवासा के लगाए जाएंगे।- डॉ. नरेश जिंदल, डीआर, लुवास विवि, हिसार।