फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एपल बेर का बाग लगाने में किसानों की बढ़ी रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। एपल बेर का बाग लगाने में किसान रुचि ले रहे है। अटेली में कई किसानों ने एपल बेर का बाग लगाने के लिए विभाग में आवेदन किया है। बता दें कि बागवानी विभाग में एपल बेर का बाग लगाने के लिए किसानों को शत प्रतिशत अनुदान मुहैया करा रहा है। बागवानी विभाग के फील्ड अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि विभाग एपल बेर की बढ़ोत्तरी के लिए किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध करवा रहा है। उसकी देखभाल के तरीके किसानों को बताया जा रहा है। इच्छुक किसान आवेदन कर सकते है। कांटी, रामपुरा व पृथ्वीपुरा में पहले से ही एपल बेर के बाग लगे है। उन्होंने बताया कि एक एकड़ में 105 पेड़ बेरी के लगाए जाते है। अनुदान किसान को तीन किस्तों में दिया जाएगा। अनुदान की शर्त के लिए किसान को 90 प्रतिशत पेड़ सुरक्षित रखने अनिवार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें