फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में पहले दिन पांच ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव में वीरवार को पांच उम्मीदवारों ने अलग अलग पदों के लिए नामांकन किए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता रिटर्निंग अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि बार चुनाव प्रक्रिया में प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें अनिल कुमार, सत्येंद्र यादव व भानी सहाय शामिल हैं। उपप्रधान पद के लिए प्रवीण खंडेलवाल ने नामांकन किया है। सचिव पद के लिए पवन कुमार यादव ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र 16 मार्च दोपहर तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। 18 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 को तीन बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। पांच अप्रैल को मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि नारनौल जिला कोर्ट में 594 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें