फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में आई 41 शिकायतों में से 37 का मौके पर हुआ निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। गांव भुंगारका के पावर हाउस में कार्यकारी एसडीओ सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में खुला दरबार लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनने के बाद सरचार्ज माफी योजना में शामिल होकर नियमित रूप से बिल अदायगी करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

खुले दरबार में कुल 41 शिकायतें आई। जिसमें से लगभग 37 का मौके पर निपटारा कर दिया गया। खुले दरबार में तीन शिकायतें जले हुए मीटर आई, जिनका मौके पर ही नया मीटर लगवाकर समाधान कर दिया। बाकी बिजली बिल से संबंधित शिकायतें थी। उनका भी मौके पर ही समाधान कर दिया। तीन शिकायतें पेंडिंग रह गई। इसके अलावा सरचार्ज माफी योजना के तहत लगभग 53 हजार रुपये डिफाल्टर राशि उपभोक्ताओं द्वारा जमा करवाई गई। एसडीओ सत्यपाल सिंह ने बताया सरचार्ज माफी योजना का प्रचार और रिकवरी के लिए 19 नवंबर को सुबह 11 बजे धोलेड़ा पावर हाउस में खुला दरबार लगाया जाएगा। जिसमें संबंधित गांवों के उपभोक्ता विभिन्न समस्याओं का समाधान करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें