फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा उपाध्यक्ष वीरवार को पहुंची कनीना, नव निर्वाचित नगर पार्षदों से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना (महेंद्रगढ़)।
गत 13 मई को कनीना नगरपालिका के चुनाव होने के बाद 15 जून को नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके उपरांत प्रधान और उप प्रधान का चुनाव होना है। इसको लेकर वीरवार को जब विधानसभा उपाध्यक्ष व अटेली हलके से विधायक संतोष यादव गांवों का दौरा करने के बाद कनीना पहुंची तो एसडीएम निवास पर नव निर्वाचित 13 पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की, जिसको लेकर कयास लगाए जाने लगे और लोगों में काफी चर्चा रही। पार्षद मुलाकात के बाद चले गए तो एक-दो विस उपाध्यक्ष के जाने तक एसडीएम निवास पर ही डटे रहे। बाद में डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने गणमान्यजनों से वार्तालाप किए ओर चुनावी हालात पर चर्चा की।
नपा प्रधान-उपप्रधान के चुनाव से एक दिन पहले वीरवार को नवनिर्वाचित पार्षदों ने एक-दूसरे को साथ लेने की कोशिश की। नपा के दोनों पूर्व प्रधानों मास्टर दलीप सिंह और राजेंद्र सिंह लोढा की विस उपाध्यक्ष से मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है, जिसके चलते विभिन्न कयास भी लगाए जा रहे है। शुक्रवार को एसडीएम पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा। इसके लिए पार्षदों में जोर-आजमाईश की जा रही है। पहले प्रयास में नहीं लगता कि चुनाव संपन्न होगा। चुनाव स्थगित होने की प्रबल संभावना है। फिर भी संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष को मजबूत करने में जुटे है। किसी एक नाम पर सहमती नहीं बन पाई है और तीन-चार उम्मीदवार अपनी ओर से पूरी कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नपा मास्टर दलीप सिंह की ओर से दावेदारी जताई जा रही है। उनके पास 6-7 पार्षद माने जा रहे हैं। नपा चेयरमैन का पद इस बार बीसी, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। लेकिन राजनिती के जाने माने खिलाड़ी एवं पूर्व नपा प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा की पराजय के मास्टर दलीप सिंह चेयरमैनी के लिए प्रयासरत हैं। मास्टर दलीप सिंह पूर्व में नपा के प्रधान रह चुके हैं और हाल ही में वार्ड 8 से पार्षद चुने गए हैं जिन्हें राजनीति का पूरा अनुभव है। 54 मतों से जीत दर्ज होने के बाद माना जा रहा है कि आज भी जनता में उनका जलवा कायम है। राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक रहे हैं। उनके पक्ष में 6-7 पार्षद माने जा रहे हैं। जिन्हें देखकर उनका पलड़ा भारी माना जा रहा है। इनके अलावा सतीश जेलदार, अशोक कुमार और मंजू देवी की ओर से भी दावेदारी जताई जा रही है। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि चेयरमैन और वाइस चेयरमैन सरकार समर्थित ही बनेगा। विस उपाध्यक्ष से मुलाकात के बाद जो पार्षद बाहर आ रहे थे। उनके चेहरे पर आशा का भाव था। कुछ ने तो अपने पर सरकार का हाथ बताते हुए कहा कि अब भगवान की मर्जी है। उनको अब अपने प्रयासों पर पूर्ण आशा है। अब देखना किसका पलड़ा भारी रहता है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि आज उनसे सभी नव निर्वाचित नगर पार्षद मिले हैं और आपस में बातचीत भी हुई है। जिसके आधार पर समीकरण बनने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें