फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में बदला अचानक मौसम, दिन में ही हो गई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
जिले में बुधवार शाम को अचानक मौसम ने यू टर्न लिया और शाम पौने छह बजे अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ जिले में कई स्थानों पर ओले भी पड़े। तेज अंधड़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया और लोगों के टीन शेड व दुकानदारों के साइन बोर्ड व तिरपाल आदि हवा में उड़ गए। कई जगह खंभे टूटने व पेड़ गिरने के भी समाचार हैं। शाम करीब साढ़े पांच बजे हुए इस मौसम के परिवर्तन के कारण रात जैसा नजारा दिखाई दिया। अंधड़ के बाद शहर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों को छह बजे ही बंद कर दिया। वहीं बिजली के खंभे टूटने के कारण बिजली व्यवस्था भी अंधड़ के बाद चरमरा गई। अंधड़ के कारण नेट सेवा भी करीब एक घंटे के लिए प्रभावित रही।
वैसे तो जिले में तीन-चार दिन से शाम के समय मौसम परिवर्तन हो रहा है। दिन में जहां तेज धूप व गर्मी पड़ती है, वहीं शाम को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो जाती है। रविवार व सोमवार की शाम को भी बूंदाबांदी व अंधड़ चला, मगर मंगलवार के दिन सुबह से शाम तक तेज गर्मी पड़ी। इसके कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं बुधवार को भी दिन में तेज धूप रही। इसके कारण अधिकतम तापमान 43.5 रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिनभर लोग गर्मी से परेशान रहे। लेकिन शाम को मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसे आमजन को गर्मी से राहत जरूर मिली।
विज्ञापन

दिन में गर्मी, शाम को बारिश से राहत
बुधवार को भी दिन के समय तेज गर्मी पड़ी। इसके कारण तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, मगर शाम को साढ़े पांच बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज अंधड़ आया और काले बादल छा गए। तेज अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई।
कई जगह पेड़ उखड़े, सड़कों पर लगा जाम
क्षेत्र में बुधवार देर शाम आंधी के कारण सैकड़ों काफी जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए जिसके कारण कई रास्ते बाधित रहे। इसमें नारनौल-धौलेड़ा, नारनौल महेंद्रगढ़, नारनौल रेवाड़ी, नारनौल-सिंघाणा व नारनौल-कनीना सहित लगभग सभी मार्ग पेड़ टूटने के कारण बाधित रहे और वाहन चालक जाम में फंसे रहे। वाहन चालक सड़क मार्ग दुरुस्त होने का इंतजार करते रहे। तूफान के कारण घरों के बाहर खड़ी गाड़ियां व दुकानों पर लगे टीन शेड, साइन बोर्ड, तिरपाल आदि उड़ गए।
मंडियों में भीगा अनाज
बुधवार शाम को आई बारिश के कारण नारनौल की मंडी में आई सरसों के अलावा महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना की अनाज मंडी में उठान न होने के कारण गेहूं भीग गया। इससे कई किसानों के साथ-साथ खरीद एजेंसी को भी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

बारिश व अंधड़ से जनजीवन प्रभावित
बारिश व अंधड़ के कारण शहर में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। शाम साढ़े पांच बजे गुल हुई लाइट रात साढ़े सात बजे तक भी नहीं आई थी। वहीं अंधड़ की वजह से बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवाएं भी करीब एक घंटे के लिए बाधित रही। बारिश व अंधड़ की वजह से दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के शाम छह बजे ही ताले लगा दिए और बाजार सुनसान हो गया। वहीं वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें