फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्याम मित्र मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। श्री श्याम मित्र मंडल दौंगड़ा अहीर द्वारा गांव के नारनौल-कनीना रोड़ पर श्याम मंदिर में शिविर का आयोजन किया गया है । मंडल के प्रधान दिनेश यादव पंच ने बताया यह शिविर 25 फरवरी तक लगाया जाएगा। शिविर में श्रद्धालुओं के खाने-पीने, मेडिकल एवं रात्रि में ठहरने की व्यवस्था मंडल द्वारा की जाएगी। मंडल के सदस्य कृष्ण यादव ने बताया कि इस शिविर की व्यवस्था पिछले कई सालों से कराई जा रही है। शिविर में सेवा करने वालों में रोहताश यादव, विक्रम यादव, लक्ष्मण, कृष्ण सिंह, रमेश कुमार, मोनू, रणवीर, दीपू, रिंकू आदि शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं गांव जाटवास में हनुमान मंदिर में श्रीश्याम सेवा मडंल द्वारा पद यात्रियों की सेवा के लिए 19 से 25 फरवरी तक श्याम भक्तों के लिए निशु मेडिकल द्वारा नि:शुल्क मेडिसन कैंप लगाया जाएगा। जिसमें श्याम निशान यात्रा ले जाने वाले श्याम भक्तों के लिए निशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी। इस अवसर पर श्रीश्याम सेवा मडंल के संस्थापक रमेश शर्मा, जाटवास मंडल प्रधान पूर्णचंद शर्मा, विजय जांगड़ा, एडवोकेट गोपाल शर्मा, संदीप शर्मा, नरेश शर्मा, योगेश शर्मा, अंकित शर्मा, श्यामल सिवाच, मनजीत सिवाच, कमलेश शर्मा का शिविर में विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें