फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम ने किया महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बीकानेर मंडल के डीआरएम एके दुबे ने शनिवार को महेंद्रगढ़ स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक के 24 जनवरी को प्रस्तावित निरीक्षण के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीआरएम एके दुबे, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सीआर कुमावत एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक विशेष निरीक्षण कोच से 1:30 बजे महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन पर चल रहे भवन के निर्माणकार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन पार्क के अलावा पार्किंग, आरक्षण कार्यालय व प्लेटफार्म का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। डीआरएम ने महेंद्रगढ़ स्टेशन पर टिकट विंडो, प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया और निर्माणाधीन कार्य भी देखा । उन्होंने ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों का सही तरीके से पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन स्टाफ सहित उपस्थित लोगों व यात्रियों को साफ सफाई रखने में सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें