नारनौल। आजाद हिंद फौज के जीवित स्वतंत्रता सेनानियों को आगामी 23 जनवरी को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित करने के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के तहत उपायुक्त डा. गरिमा मित्तल ने सोमवार शाम को स्थानीय नेता जी सुभाष बोस पार्क का दौरा किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से आने वाले आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों व उनके साथ आने वाले परिवार के सदस्य को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। विशेष कर बैठने की व्यवस्था उनकी आयु को मद्देनजर सुव्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने नगर परिषद के जेई को आदेश दिए कि पार्क की सफाई बेहतर तरीके से करवाये तथा समतल जरूरी हो। इसके अतिरिक्त पशुओं के आवागमन को भी रोकने के उचित प्रबंध करें। उन्होंने सभा स्थल को आकर्षक तरीके से फूलों व गुब्बारों सजाने को भी कहा। इस अवसर पर विकास जेई के अतिरिक्त विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।