नारनौल। जिला के सभी भूतपूर्व सैनिक जो युद्ध में अपंग या युद्ध की चोट से ग्रस्त हैं वे सभी भूतपूर्व सैनिक 19 जनवरी तक जिला सैनिक व अर्धसैनिक कल्याण विभाग नारनौल में अपने कागजात जमा करवाएं।
यह जानकारी देते हुए लेफ्टीनेंट कर्नल सरिता यादव ने बताया कि 19 जनवरी तक युद्ध में अपंग या युद्ध की चोट से ग्रस्त भूतपूर्व सैनिक अपनी अपंगता, डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, आधार कार्ड, भूतपूर्व सैनिक पहचान पत्र सहित अपने कागजात जमा करवाएं।