इंडिया टीम ट्रायल के लिए दो खिलाड़ियों का चयन
नारनौल। नेशनल राइफल एसोसिएशन की ओर से केरल के त्रिवेंद्रम में 11 से 31 दिसंबर तक हुई राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में एकलव्य स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी के 2 शूटरों का इंडिया टीम की ट्रायल के लिये चयन किया गया। ये जानकारी एकेडमी के सचिव सुरेश चौहान ने दी।
उन्होंने बताया कि यह शूटिंग प्रतियोगिता 11से 31 दिसंबर को केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित की गई। जिसमें एकेडमी के शूटर विक्की राव और गोविंद खोश्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में क्वालिफाई करते हुए इंडिया टीम की ट्रायल के लिए जगह बनाई। वहीं शूटर मनोज कुमार, कपिल यादव व दीपक कुमार ने भी नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। ये शूटर अब 11 जनवरी से दिल्ली में होने वाली ट्रायल व के एसएस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन सभी शूटरों का आज एकेडमी में आने पर स्वागत किया गया।