फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बाल उत्सव में छाये रहे जिला के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बाल उत्सव में छाये रहे जिले के बच्चे
विज्ञापन

-अनेक प्रतियोगिता में पाया स्थान, सभी विजेताओं को राज्यपाल करेंगे सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कैथल में 2 व 3 नवंबर को राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न बच्चों ने भाग लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की समूह गान की टीम ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की कुमारी दीक्षा ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान व आरपीएस स्कूल महेंद्रगढ़ की काजल ने फैंसी ड्रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की कुमारी किरण ने रंगोली प्रतियोगिता द्वितीय ग्रुप में द्वितीय स्थान, सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ से ही कुमारी अंशिका ने रंगोली प्रतियोगिता के तृतीय ग्रुप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ की कुमारी निकिता ने क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता द्वितीय ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सनरज स्कूल महेंद्रगढ़ से करण यादव ने स्केचिंग ऑन द स्पाट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ के हर्ष ने क्ले माडलिंग प्रतियोगिता प्रथम ग्रुप में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि सभी विजेता बच्चों को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की ओर से बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आरपीएस महेंद्रगढ़, सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ व यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ को भी राज्यपाल सम्मानित करेंगे। वहीं वीबीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बसई महेंद्रगढ़ के छात्र अजय कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद नारनौल द्वारा आयोजित की गई जिला स्तरीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता व जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं के सभी विजेता बच्चों को बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को सुबह 10 बजे उपायुक्त गरिमा मित्तल सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें