रिटायर्ड कर्मचारियों ने बैंक मैनेजर को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। रिटायर्ड कर्मचारियों का एक दल हवासिंह लांबा जिला के नेतृत्व में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक के प्रबंधक से मिला। रिटायर्ड कर्मचारियों ने रिवाइज्ड पेंशन तथा 7वें पे की पेंशन वृद्धि देने के बारे में बैंक मैनेजर पंकज भाटिया को ज्ञापन सौंपा। अनेक कर्मचारी अपनी समस्याएं लिखित में देकर 10 दिन के अंदर भुगतान करवाने का अनुरोध किया। रिटायर्ड कर्मचारियों ने बताया कि अगर 10 दिन के अंदर एरियर का भुगतान नहीं किया गया तो हम कोर्ट का सहारा लेंगे। इस मौके पर प्रो. हीरालाल शर्मा, हरिसिंह यादव, अमीर सिंह, दीपचंद यादव, ईश्वर सिंह यादव, महाबीर शर्मा, महेंद्र सिंह, गुलाबचंद शर्मा, कुंदनलाल शर्मा, दयांद, अमर सिंह, हवा सिंह सिवाच आदि उपस्थित थे।