अमन का अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। डीएवी स्कूल नारनौल के छात्र अमन भारद्वाज का चयन कंपाउंड तीरंदाजी में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। अमन भारत की तरफ से 30 सितंबर से 9 अक्टूबर तक अर्जेंटीना में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस उपलब्धि पर अमन को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया है। प्रिंसिपल ने कहा कि तीरंदाजी में विद्यार्थियों की बढ़ती हुई रुचि को देखते हुए उनके नियमित अभ्यास के लिए विद्यालय द्वारा संपूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।