फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजेे हुई सात एमएम बारिश से सूखने के कगार पर पहुंच रही बाजरे की फसल में जान आ गई है। यह फसल बिना सिंचाई के सूखती जा रही थी। अचानक हुई बारिश से फसल को लाभ हुआ है। हालांकि, बारिश से कनीना बस स्टैंड के समीप सड़क में गड्ढे बन गए। इससे वाहन चालक परेशान हुए। सोमवार को हुई बारिश का पानी बस स्टैंड के समीप, पशु अस्पताल, पावर हाउस, सीएचसी के पास भर गया। इससे सड़क की हालत खराब हो गई। टूटी सड़क से रोड़ियां छिटकने लगी हैं। कनीना-नारनौल मार्ग मोहनपुर के समीप, झिगावन, बेवल में टूटने लगा है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजबीर शर्मा ने कहा कि बारिश से खराब हो रहीं सड़कों की जल्द ही मरम्मत की जाएगी। टूटी सड़कों का एस्टीमेट तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें