अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव डालनवास में बाबा सांवतनाथ बरसोदी की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने मीडिया सलाहकार राजेश यादव के माध्यम से भेजे संदेश में कहा कि सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये गांव डालवास के विकास के लिए अनुदान दिया जाएगा। जिला पार्षद गौतम बुडीन ने भी कार्यक्रम में 5100 रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने 61 हजार, देवेंद्र यादव ने 21हजार रुपये और नरेश शर्मा माधोगढ़ ने 61 हजार रुपये मंदिर कमेटी को प्रदान किए।