फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेली कॉलेज में विनियोजक जागरूकता सेमीनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अटेली कॉलेज में विनियोजक जागरूकता सेमिनार आयोजित
विज्ञापन

फोटो नंबर 11
अमर उजाला ब्यरो
मंडी अटेली। राजकीय महाविद्यालय अटेली में रविवार को कामर्स संकाय की ओर से विनियोजक जागरूकता पर सेमिनार आयोजित किया गया। यह आयोजन सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ (सेबी) इंडिया के सहयोग से किया गया। कॉलेज के प्राचार्य नरेश कुमार और कामर्स संकाय के एचओडी मंजू यादव ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

सेमिनार में सेबी के सदस्य अशोक यादव ने कहा कि किसी भी फर्म, स्टॉक एक्सचेंज, मार्केट आदि में निवेश सोच समझ कर करना चाहिए। फर्म के बारे में जानकारी के लिए सेबी की साइट देखी जा सकती है। फर्जी कॉल, फर्जी एजेंटों से बचना चाहिए। हमें ऐसी कंपनी में निवेश करना चाहिए। इसकी मार्केट वेल्यू अच्छी और भरोसेमंद हो। इस मौके पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी से बचत करने के तरीकों से अवगत कराया। इस मौके पर कामर्स संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप यादव ने स्वागत कर सेमीनार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पुखराज, संदीप यादव और अनीता जांगड़ा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें