फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंच पद के लिए आया केवल एक ही नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंच पद के एक ही नामांकन दाखिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। गांव मुसनौता में वार्ड नंबर सात के लिए होने वाले पंचायती उपचुनाव के लिए केवल एक ही नामांकन पत्र जमा हुआ। ऐसे में नामांकन करने वाली सुनीता देवी का पंच बनना लगभग तय है। आपको बता दें कि इस वार्ड से सुमन देवी महिला पंच ने 29 दिसंबर 2016 को अपना त्याग पत्र निजामपुर बीडीपीओ को सौंप दिया था। इसके बाद 28 मार्च 2017 को निदेशक विकास तथा पंचायत विभाग चंडीगढ़ द्वारा इस वार्ड मेंदोबारा चुनाव के लिए 29 जून को मतदान के लिए निश्चित किया गया। इसके तहत 14 से 19 जून को नामांकन करना था। अब 21 जून को नामांकन की जांच होगी। यह वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिसमें सुनीता पत्नी पवन कुमार का केवल एक नामांकन भरा। चुनाव अधिकारी राकेश कुमार व सहायक कृष्ण कुमार ने बताया सात वार्ड में पंच के चुनाव में एक ही नामांकन हुआ है, अगर किसी प्रकार की त्रुटि नहीं मिली तो सुनीता को निर्विरोध पंच चुना जाना निश्चित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें