नारनौल। जिले में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अब तक करीब 21040 किसानों ने करीब 83643 एकड़ क्षेत्र में फसल खराबा की शिकायत दर्ज करवाई है। मंगलवार को ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को खोला गया था। क्षतिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने में जिला महेंद्रगढ़ प्रदेश भर में प्रथम स्थान पर है। ई-क्षपिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है।