फोटो नंबर-16अपने आंगन में गाेबर व फूलों से गोवर्धन गिरिराज बनाती अन्तु शर्मा।
निजामपुर। गांव कारोली में बाबा बुधनाथ क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को 21 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों के साथ सेना की टीमों ने भी हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे।
मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में भडाल की टीम ने हमीनपुर को हराकर जीत दर्ज की। वहीं चांद कोठी की टीम ने कारोली को हराया। धानोता और 22 राजपूताना राइफल्स के बीच हुए मुकाबले में सेना की टीम विजेता रही। इसके अलावा धानोता की टीम ने करनाल को हराकर जीत हासिल की।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के नॉकआउट और फाइनल मुकाबले देर शाम तक जारी रहे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 15 हजार रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। इसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।