फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझा 20 साल पुराना विवाद, बना नाला

Sun, 01 May 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसई में करीब 20 साल से आपसी मनमुटाव की वजह से अटके सड़क के दोनों ओर के नाले निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। मालड़ा से बसई गांव के बीचों बीच गुजरने वाली सड़क पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नजदीक सड़क के दोनों ओर नाले न होने की वजह से गांव के घरों से आने वाला गंदा पानी सड़क पर दो-तीन फुट की गहराई तक था।
विज्ञापन


इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया था। इसके नजदीक दो आंगनबाड़ी सेंटर व दो सरकारी स्कूल होने की वजह से स्कूल तक जाने वाले छोटे बच्चे कई बार पानी में गिर जाते थे। साथ ही यहां से आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क पर पानी भरे होने की वजह से यहा से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी तथा नुकसान उठाना पड़ता था। नई पंचायत ने इस मामले में विशेष रूचि ली और ग्रामीणों को बैठाकर और समझाकर  इस समस्या का समाधान किया। ग्रामीणों ने नई पंचायत का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें