फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने दी गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका यूनियन का सोमवार को भी अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय में धरना जारी रहा। खंड विकास पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। इस दौरान काफी पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान लगभग 800 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने गिरफ्तारी दी। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। यूनियन की जिला प्रधान कृष्णा देवी व सचिव स्वीटी देवी ने कहा कि सरकार एक मार्च 2018 को किया समझौता लागू करे। कामरेड सुभाष चंद्र ने कहा की सरकार अपनी बात से मुकर रही है। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स 22 फरवरी से हड़ताल पर चल रही है। इससे जिले में 1201 सेंटरों पर बच्चों व महिलाओं को जरुरी सेवाएं नहीं मिल पा रही है। पूर्व जिला प्रधान जनता यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष समझकौर, जिला उपाध्यक्ष संतोष ढिल्लो, विमला देवी, लक्ष्मी, लवली, अंजू, मुनेश, बीना, किरण, माया देवी, अनीता, पूनम, सूबे सिंह, आशा, मंजू देवी, अनीता, शिक्षावती, कलावती देवी, पार्वती, ब्रह्मा, मनोज देवी, मंजू देवी, अनीता, सरोज, माया देवी, अनीता समेत अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें