फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारियों ने नोटिस को दिखाया ठेंगा,हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्खास्तगी के चौबीस घंटे के नोटिस को दरकिनार कर एनएचएम कर्मियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। चौबीस घंटे के बर्खास्तगी के नोटिस के बावजूद एनएचएम कर्मचारी संघ ने रविवार को 13वें दिन चितवन वाटिका में हड़ताल धरने की अध्यक्षता करते हुए संघ के उप प्रधान अशोक नसीबपुर ने बताया कि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मांगो पर शीघ्र अमल कर उन्हें पूरा करे।
विज्ञापन

संघ के महासचिव विनोद राव ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे हैं। 13 दिन बीत जाने पर भी सरकार या विभाग द्वारा कर्मचारियों की मांगो पर कोई उचित कार्यवाही नहीं की है। इससे कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैये के कारण प्रसूता को एंबुलेंस सुविधा नही मिल पा रही है। एसएनसीयू वार्डों में नवजात शिशुओं की चिकित्सा भगवान भरोसे चल रही है। हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र बोयत, एनएचएम कर्मचारी संघ से राजकुमार, कृष्णा कुमारी, संजू, राजेंद्रपाल, कपिल देव, अशोक महान, डॉ. सहदेव, घनश्याम, कुलदीप चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, हरकेश, सुनील कुमारी, स्नेहलता, डॉ. जिले सिंह, संतोष देवी, डॉ. अमित, सुनिता यादव, मीरा यादव, दिव्या पांचाल, कैलाश, संगीता व सुषमा सहित अन्य एनएचएम कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


ये हैं कर्मचारियों की मांगे-
1. वेतन विसंगती दूर की जाये।
2. नियमित नहीं करने तक सेवा सुरक्षा का लाभ दिया जाए।
3. सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू की जाए।
4. बढ़े हुए वेतन और पहले मिलने वाला वेतन एकमुश्त दिया जाये।
5. टीबी अस्पताल के कर्मचारियों के बढ़े वेतन का एक वर्ष बीत जाने पर भी भुगतान नही किया गया, उसका भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें