फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की मांग को बार अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय स्थापित करवाने के लिए महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। पांचवें दिन धरने का नेतृत्व बार एसोसिएशन के उप प्रधान शमशेर सिंह एडवोकेट ने किया। मंगलवार को महेंद्रगढ़ बार के अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया।
शमशेर सिंह ने कहा कि महेंद्रगढ़ पैप्सू के समय का जिला है। पटियाला रिसायत के समय भी महेंद्रगढ़ जिला था। इसके बाद हरियाणा जन्म के समय बने सात जिलों में भी महेंद्रगढ़ को जिला बनाया गया। इसका मुख्यालय नारनौल स्थापित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लोगों छोटे से काम के लिए नारनौल जाना पड़ता है। जिससे समय तथा धन की बर्बादी होती है। उन्होंने बताया कि जिले को बने हुए 52 वर्ष हो गए हैं। इन 52 वर्षों में अनेक विधायक और मंत्री बने लेकिन किसी ने महेंद्रगढ़ के हक की लड़ाई नहीं लड़ी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी बल्कि अपने हकों की लड़ाई स्वयं लड़ेगी। इस मौके पर शमशेर सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे जिला मुख्यालय और न्यायालय के लिए जारी धरने में शामिल होकर मजबूत करें। उन्होंने कहा कि वे गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाए। यह आंदोलन हमारे जिले के अस्तित्व के लिए जरूरी है। जब तक हमें हमारा हक नहीं मिल जाता हम संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर सूबेदार राजबीर प्रधान, सरताज जनसेवा ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव, मोनी यादव, निहाल सिंह कोटिया, बनवारी लाल कोटिया, श्रीचंद कोटिया, सूबे सिंह, सीनियर एडवोकेट मदन लाल कोटिया, अर्जुन सिंह कोटिया, डॉ. वीरेंद्र राव डुलानाभ, छोटे लाल कोटिया, बनवारी लाल कोटिया, अभय सिंह, सुरेंद्र यादव, मनीष ठाकुर, बनवारी, सुधीर बुचौली, लक्ष्मी नारायण, राजेंद्र शेखवात, बंसी लाल पूर्व प्रधान, एडवोकेट रविंद्र, एडवोकेट संदीप रिवासा, एडवोकेट प्रदीप, एडवोकेट सुधीर, अमरजीत रामबास, अतर सिंह पंच माजरा, छोटेलाल मालडा सहित गणमान्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें