फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी स्पीकर ने 1.07 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शुक्रवार को अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव भीलवाड़ा में लगभग 1.07 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। यादव ने नावड़ी मोड़ तक लगभग 45.12 लाख की लागत से बनने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क व लगभग 32.58 लाख रुपये से बनकर तैयार होने वाले पशु अस्पताल के भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसके अलावा लगभग 29 लाख रुपये की लागत से नाला, रास्ता व गलियों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर विशेष फोकस कर रही है। इस क्षेत्र में दो महाविद्यालय होना अपने आप में गौरव की बात है। इस अवसर पर पशु पालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रामौतार यादव ने कहा कि पशुधन के उपचार के अलावा यह संस्थान विभिन्न योजनाओं की व्यापक जानकारी प्राप्त करने में सहायक होगा। इस अवसर पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन राजेेंद सिंह, कर्मवीर, सरपंच सुषमा, निर्मला व अन्य गांवों के सरपंच व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें