फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए पांचवें सेमेस्टर के 120 विद्यार्थी अंग्रेजी की परीक्षा देने से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार का महाविद्यालय का गेट बंद कर रोष जताया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि प्राचार्य द्वारा रोल नंबर नहीं देने के कारण उन्हें बुधवार से शुरू हुई पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी की परीक्षा से वंचित रहना पड़ा। ऐसा करके प्राचार्य 120 छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं क्योंकि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में वंचित रहने वाले विद्यार्थी फेल हो जाएंगे।
प्राचार्य सुधीर कुमार ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के नाम कटे हुए हैं, उन्हें रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। वे छठे सेमेस्टर में रेगुलर कॉलेज में आएं। इसके बाद उन्हें मई 2019 में छठे के साथ पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा। इससे छात्रों को कोई अहित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के छात्र संघ प्रधान शुभम कौशिक की अगुवाई में सुबह 11 बजे छात्रों ने कॉलेज का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से दोबारा नाम लिखने की मांग की। छात्रों ने करीब एक घंटे तक जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रधान शुभम ने सभी छात्रों के नाम लिखने की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षा से छात्रों को वंचित रखा गया तो उनका भविष्य खराब हो जाएगा। उन्होंने एक बार प्रबंधन को छात्रों की गलती माफ करने की बात कही, लेकिन उनसकी मांग को कॉलेज प्रबंधन ने अनसुना कर दिया। इसके बाद छात्रों ने डीसी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। वहीं, कॉलेज प्राचार्य सुधीर कौशिक ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 4107 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इसमें से करीब 2200 छात्र नाम लिखवाने के बाद से ही कॉलेज से गैर हाजिर चल रहे थे। ऐसे विद्यार्थियों को कॉलेज में रेगुलर आने के लिए नोटिस दिया गया था। नोटिस के बाद भी सभी गैर हाजिर रहने वाले 2200 विद्यार्थियों के चार बार नाम काटे गए थे। विद्यार्थियों को नाम लिखवाने के लिए सूचना भी दी गई थी। सभी को 19 अक्टूबर तक का समय दिया गया था। इस पर 2200 में से 1536 विद्यार्थियों ने तो दोबारा अपना नाम लिखवा लिया था, लेकिन 664 विद्यार्थियों ने अभी तक दोबारा दाखिला नहीं लिया। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी के नियमानुसार ऐसे विद्यार्थियों को रोल नंबर जारी नहीं करने का निर्णय लिया है। बुधवार को बीए के छात्रों की अंग्रेजी का पेपर था। इसमें 120 छात्र परीक्षा देने से वंचित रह रहे हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि ऐसे छात्र जो बीच में कॉलेज नहीं आए। इसके अलावा अन्य बीबीए, बीबीए और अन्य वर्ग के हैं। दूसरी ओर प्रदर्शन के दौरान छात्रों में गुुटबाजी दिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें