फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डी के परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 17 व 18 को ली जाने वाली ग्रुप डी की परीक्षा के मद्देनजर नारनौल डिपो से स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को 14 से 16 नवंबर तक अग्रिम बुकिंग करवानी होगी। हरियाणा राज्य परिवहन के नारनौल डिपो के महाप्रबंधक राजीव नागपाल ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए ये सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए परीक्षार्थियों को 14 से 16 नवंबर के बीच नारनौल बस स्टैंड पर पहुंचकर अग्रिम बुकिंग करानी होगी। ताकि बसों की व्यवस्था की जा सके। अग्रिम बुकिंग का काम दोनों दिन शाम पांच बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर विभिन्न मार्गों पर वाहन उपलब्ध करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें