फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चुनाव को लेकर सरगर्मी जोरों पर, 9 वार्डों में 29 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। नपा चुनाव का समय नजदीक आते ही क्षेत्र की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी अपने अपने वार्डों में मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरी ताकत जुटाने में लगे है। पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा को नजर में रखते हुए लाइसेंस धारक हथियारों को भी अपने कब्जे में ले चुकी है। अटेली नगर पालिका का चुनाव 13 मई को होगा, इसको लेकर अलग-अलग स्थानों पर 8 मतदान केंन्द्र बनाए हैं।
विज्ञापन

वार्ड 1 व 2 के मतदाता चम्पा देवी स्कूल में अपना मतदान करेंगे वहीं 3 नंबर वार्ड के मतदाता नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित महाविद्यालय (कालेज) में करेंगे। वहीं 4 व 6 नंबर वार्ड के मतदाताओं ने निर्विरोध अपना पार्षद संजय गोयल व जतिन अग्रवाल को चुन लिया। वहीं पांच नंबर वार्ड के मतदाता प्राथमिक पाठशाला अटेली में मतदान करेंगे। वार्ड 7 के मतदाता अपना मतदान खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय के नए पंचायती भवन में करेंगे। वार्ड नंबर 8 के मतदान इसी कार्यालय के पुराने भवन में व 9 तथा 10 के मतदाता बीडीपीओ के नए भवन में तो 11 नंबर के मतदाता नई अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में अपना मतदान करेंगे। कस्बे के 11 वार्डों में से 2 वार्डों के पार्षद निर्विरोध मनोनीत किए गए हैं। बाकी 9 वार्डों के मतदाताओं के सामने 29 प्रत्याशी मैदान में है। इनका फैसला चार हजार से अधिक मतदाता आगामी 13 मई को करेंगे। वार्डों के आंकड़ों पर नजर डाले तो भुनेश कुमार व पूर्व चेयरमैन विकास यादव के बीच में कांटे की टक्कर बनी हुई है। वार्ड नंबर 2 व 3 में तिकोना मुकाबला बना है तो वहीं पांच नंबर वार्ड में भी तीन महिला उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। वार्ड नंबर 10 व 11 में भी दो-दो महिलाओं के बीच में टक्कर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें