फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने में शामिल छात्रा मनीषा की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया रोहतक रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
धरने में शामिल मनीषा की तबीयत बिगड़ी, रेफर
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीटेक के विद्यार्थियों को धरना छठे दिन भी जारी रहा। शनिवार छात्रा मनीषा की तबीयत बिगड़ गई। विद्यार्थियों की तबीयत खराब होने के चलते शनिवार को भूख हड़ताल पर नहीं बैठे। छात्रा को ईलाज के लिए उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती किया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के लिए रेफर कर दिया। डॉ. अंकित ने बताया कि छात्रा गले में दिक्कत बता रही है। उसके बलगम में खून भी आ रहे हैं। जांच के लिए उसे रोहतक रेफर किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीटेक के विद्यार्थी अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर 9 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। विवि प्रशासन के अनुसार उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। कई मांगों पर कार्य शुरू भी हो चुका है। किंतु विद्यार्थी विवि प्रशासन से संतुष्ट नहीं हुए। विद्यार्थियों ने बताया कि विवि ने लैब स्थापित करने के लिए 6 से 8 महीने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि 20 दिन के अंदर ही लैब स्थापित हो ताकि उनकी पढ़ाई अच्छे से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें