फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ए के दुबे को सतनाली रेल संघर्ष समिति व पंचायत ने सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए गाड़ी शुरू करने की मांग, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। श्रीगंगानगर से दिल्ली-रेवाड़ी के लिए वाया सादुलपुर-सतनाली एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ी का संचालन शुरू करवाने की मांग को लेकर सतनाली रेल संघर्ष समिति व पंचायत ने शुक्रवार रात को उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के डीआरएम ए के दुबे को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

ज्ञापन लेने के बाद डीआरएम ने मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। सतनाली रेल संघर्ष समिति के प्रधान दिवान सिंह शेखावत एवं सरपंच प्रतिनिधि सतनाली उदय सिंह शेखावत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापनों में बताया गया है कि राजस्थान सीमा से सटा कस्बा सतनाली आसपास के 80 सैनिक बाहुल्य गांवों का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। लेकिन पर बार-बार मांग किए जाने एवं मंडल द्वारा वाणिज्य औचित्य भेजे जाने के बावजूद भी अभी तक गाड़ी संख्या 22471/72 बीकानेर इंटरसीटी व 15623/24 कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस गाडिय़ों का ठहराव नहीं दिया गया है जिससे क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे ज्ञापन में बताया कि सादुलपुर-श्रीगंगानगर के बीच रेल लाईन के ब्रॉडगेज में परिवर्तन के बाद गाडिय़ों का संचालन तो शुरू कर दिया गया है लेकिन अभी तक रेवाड़ी अथवा दिल्ली के लिए गाड़ी शुरू नहीं की गई है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अत: श्रीगंगानगर से दिल्ली/रेवाड़ी के लिए वाया सादुलपुर-सतनाली एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ी का संचालन शीघ्र शुरू किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सरपंच प्रतिनिधि उदय सिंह शेखावत, रेल संघर्ष समिति प्रधान दिवान सिंह, संजय पी. राजगढिय़ा, मनोज मिश्रा, चन्द्रभान सोनी, दुलीचंद सोनी, संजय जांगड़ा, टोनी सोनी, रवि वालिया, अनिल मिश्रा, विनीत, राजेश वालिया, बिल्लु आदि सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें