फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अपना सहयोग करें जल संरक्षण अभियान में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिहमा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बीडीपीओ कार्यालय सिहमा में मंगलवार को एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 10 ग्राम पंचायतों की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति सदस्यों व जमीनी स्तर के वर्करों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने उपस्थित लोगों को आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमें पानी की किल्लत का सामना ना करना पड़े। उसके लिए हमें आज से ही प्रयास करने पड़ेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए त्राहि-त्राहि ना करनी पड़े। उन्होंने महाराष्ट्र के लातूर का जिक्र करते हुए पंक्तियों के माध्यम से बताया कि ‘जख्म अभी हल्का सा है, नासूर बन जाएगा। ना जाने कौन कितना मजबूर हो जाएगा। कीमत समझो बूंद-बूंद पानी की, वरना देश का कोना-कोना लातूर बन जाएगा’। जिला सलाहकार ने बताया कि वर्ष 1951 में प्रति व्यक्ति 5177 क्यूबिक लीटर पानी उपलब्ध था। यह अब घटकर 1150 क्यूबिक लीटर रह गया है। जिले के अधिकतर गांव में पानी को व्यर्थ बहाया जा रहा है। पानी को बचाने के लिए नलों के ऊपर बंद करने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि जरूरत के अनुसार पानी लेके के बाद उसे बंद किया जा सके। पानी का प्रयोग कम से कम करके अधिक काम किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण जल संरक्षण अभियान में पंचायतों को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया की महेंद्रगढ़ जिले में मई 2017 से विभाग द्वारा ग्रामीण जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बाल संरक्षण अधिकारी उषा सोनी ने बाल अधिकार व बच्चों के साथ बढ़ रहे अपराध के प्रति जागरूक रहने बारे व उनके संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीआरसी इंद्रजीत, मनीषा यादव, प्रतीक जैन, शशी, अश्विनी, रीना, सूरजमुखी, मंजू यादव व डिंपल सहित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें