अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में पालीटेक्निक संस्थान के पास स्थित श्याम मंदिर में 19 से 26 फरवरी तक खाटूधाम जाने वाले श्याम पद यात्रियों के लिए सेवा शिविर लगाया जाएगा। कमेटी प्रधान सुंदर लाल सैनी ने बताया कि इसमें पद यात्रियों के लिए नहाने, भोजन व रहने की उचित प्रबंध किया जाएगा। 25 फरवरी को सुबह 8 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर शहर मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण में आकर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि इसी दिन दोपहर बाद मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को श्याम बाबा का मेला लगेगा और सायं 6 बजे श्याम बाबा की आरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाली कारीगर श्याम बाबा का दरबार तैयार कर रहे हैं।