फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालमेल कमेटी ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
रविवार को तालमेल कमेटी ने शिक्षा मंत्री की बेरुखी के कारण नगर में रोष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अब भी सरकार ने उनकी मांगों को लागू करने के लिए प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए नहीं बुलाया तो 25 फरवरी को 7 जिलों के कर्मचारी महेंद्रगढ़ में विशाल रोष प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

तालमेल कमेटी का अनिश्चितकालीन धरना पिछले 57 दिनों से चल रहा है। रविवार को मातनहेल के लिपिकों जोगेंद्र, विष्णु, ओमबीर, दलबीर एवं प्रवीण ने फूलमाला पहनाकर धरने पर बैठाया। इसके बाद तालमेल कमेटी के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शहर के मुख्य बाजारों के बीच धरना प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन धरना स्थल से बस स्टैंड, आईटीआई, सीएसडी कैंटीन, बालाजी चौक, गांधी मार्केट, भीमराव अम्बेडकर चौक, ऑटों मार्केट से होते हुए वापस धरना स्थल पर पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए तालमेल कमेटी के सदस्य बाबूलाल यादव एवं नरेंद्र लिसानिया ने कहा कि तालमेल कमेटी अपनी मांगों को लेकर गत 17 दिसंबर से शिक्षा मंत्री के गृहक्षेत्र में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी है। इस अवसर पर गुलजारीलाल, अनिल कुमार, चंद्रजीत, ओमप्रकाश, सत्यवीर, मेनपाल, हरिश, सुरेंद्र, मंजू, शीला, मुकेश कुमार, प्रदीप, रामफल, बलवान, लीलाराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें