फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में हो रही वृद्धि से हजारों एकड़ फसल को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। दिन में सूर्य देव के तेज तेवर दिखाई देने लग गए हैं। जिसके कारण दिन का तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को दिन का तापमान 26.7 तक पहुंच गया है। ऐसे में क्षेत्र में हजारों एकड़ खड़ी फसल पर संकट मंडराने लगा है। इससे किसान भी परेशान हो गए हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि यदि तापमान दिन प्रतिदिन ऐसे ही बढ़ता रहा तो बारानी क्षेत्र की फसलें खासकर सरसों की फसल खराब हो जाएगी।
जिले में विपरीत मौसम रबी की फसलों के लिए जानलेवा बना है। करीब एस सप्ताह से तापमान रबी सीजन के अनुकूल नहीं है। इससे फसलों पर विपरीत असर पड़ रहा है। बढ़ते तापमान से न केवल फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है, बल्कि उत्पादन गिरने का खतरा भी पैदा हो गया है। दिन का तापमान निरंतर 25 डिग्री पार चल रहा है। इससे नमी जरूरत के मुताबिक नहीं बन पा रही। बरसात के आसार भी नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

-फसलों के लिए होती है नमी की आवश्यकता
सर्दी के मौसम में सूर्य देव के तीखे तेवरों से आजकल रबी सीजन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। जबकि इन दिनों में फसलों को पर्याप्त नमी की आवश्यकता होती है। इन हालातों में जिले के किसानों को सिंचाई ही विकल्प नजर आता है। मगर उनके पास अपर्याप्त संसाधन चुनौती बने हुए हैं।
-कुओं में नहीं है यहां पानी
कुओं का पानी सूख चुका है। नलकूपों का जलस्तर गिर रहा है और नहरी पानी सभी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा। अच्छी बरसात हुए चार महीनों से ज्यादा समय हो चुका है। मौसम को देखते हुए अन्य वर्षों की तुलना में इस बार काफी अधिक तापमान देखा जा रहा है। अधिक तापमान में किसानों की सरसों, गेहूं तथा चने आदि की फसलें पूरी तरह से विकसित नहीं हो रही हैं। इसी कारण से जिलाभर ही नहीं। समूचे क्षेत्र के किसान गहरी चिंता में डूबे हुए हैं।
-जिले में कम बोई गई है फसल
जिलाभर में इस बार बारिश न होने तथा सर्दी कम पड़ने से किसानों ने सरसों तथा गेहूं आदि की बिजाई देरी से की। यही कारण है कि गत वर्षों की तुलना में फसलें ज्यादा अच्छी नहीं है। किसानों ने कम निर्धारित एक लाख 50 हजार हेक्टेयर से कम रकबे में फसल बोई है।
विज्ञापन

-ये है इस बार रकबा
सरसों- 72350 हेक्टेयर
चना-10350 हेक्टेयर
गेहूं -43300 हेक्टेयर
जौ-1190 हेक्टेयर
दलहन-3000 हेक्टेयर

ऐसे बढ़ रहा है तापमान
तिथि न्यूनतम अधिकतम
07 जनवरी 01.5 22.0
08 जनवरी 0.5 22.9
09 जनवरी 0.5 23.2
10 जनवरी 02.5 25.0
11 जनवरी 04.0 25.0
12 जनवरी 06.0 25.2
13 जनवरी 05.5 25.8
14 जनवरी 4.2 26.7

इस बार मौसम आमतौर पर गत वर्षों की तुलना में गर्म रहा है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक भी तापमान ज्यादा था। वहीं अब फिर से जनवरी में भी तापमान में तेजी देखी जा रही है। यदि ऐसा ही मौसम रहा तो फसलों विशेषकर सरसों, गेहूं, जौ तथा चने की फसलों की बढ़वार तथा फुटाव कम होगा। जिससे पैदावार प्रति एकड़ 30 से 40 प्रतिशत तक कम हो सकती है।
- संजय यादव, एसडीओ, कृषि विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें