फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रही चोरियों से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही चोरियों से व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता किशन चौधरी ने कहा कि जिले में पिछले लगभग 50 दिन से ना तो पुलिस कप्तान और ना ही उप पुलिस कप्तान हेडक्वार्टर है। इस कारण आए दिन शहर में चोरियों की वारदात हो रही हैं। उन्होंने सरकार से जिले में जल्द ही अधिकारियों की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के सबसे अधिक व्यस्ततम क्षेत्र स्थित प्राचीन जैन मंदिर से सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु की भगवान महावीर की मूर्तियां चोरी होना, वहीं उसके 2 दिन बाद शहर की मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित 2 दुकानों में सेंधमारी पुलिस विभाग की निष्क्रियता का जीवंत उदाहरण हैं। इसके अलावा इससे पूर्व भी शहर के महावीर चौक पर एक साथ सात दुकानों में चोरी हो चुकी है। परंतु पुलिस ने अभी किसी चोरी से संबंधित चोरों को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे शहर के लोगों व व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी से लेकर गुड़गांव तक सभी विधायक व सांसद भाजपा से हैं। उसके बाद भी जिला महेंद्रगढ़ को पुलिस कप्तान व उप कप्तान की नियुक्ति नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें