फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के गांव में डेंगू से मौत, निजामपुर में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के गांव में डेंगू से मौत, निजामपुर में हड़कंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। क्षेत्र की सीमा के साथ लगते राजस्थान के गांव किशनपुरा में डेंगू बुखार से एक महिला की मौत होने और दो के पीड़ित होने की सूचना पर नारनौल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिलरो की टीम हरकत में आ गई। यहां से एचआई अनिल कुमार की टीम गांव दनचौली पहुंची और वहां स्टोर पानी की जांच की। इस दौरान टीम को गांव दनचौली के दो घरों में मलेरिया के लारवा मिले। इन्हें नष्ट करवाने के साथ ही टीम ने मालिकों को नोटिस थमा दिया।
छिलरो पीएचसी के चिकित्सक अमित कुमार ने बताया कि उन्हें क्षेत्र की सीमा के साथ लगते राजस्थान के गांव किशनपुरा में डेंगू बुखार की जानकारी मिली थी। इसके बाद पीएचसी की एक टीम के साथ एचआई अनिल कुमार को गांव दनचौली भेजा गया। वहां टीम ने बहुत दिनों से स्टोर पानी को निकलवाया और नालियों में दवाई का स्प्रे कराया। निरीक्षण के दौरान टीम को दो घरों में मलेरिया मच्छर के लारवा मिले। इस पर घरों को नोटिस दिया है। कहा कि यदि इसके बाद भी कोई बुखार पीड़ित मिलता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी। गांव किशनपुरा के सरपंच सुरेश कुमार ने बताया पिछले कुछ समय से गांव में बुखार की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी थी। खेतड़ी से आई जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सैंपल लिए है। कुछ मरीजों को एंबुलेंस से ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के सीमावर्ती गांव किशनपुरा में डेंगू बुखार के मरीज होने की सूचना पर दनचौली और रामबास में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थीं। वहां घरों में बहुत दिन जमा पानी निकलवाया गया। साथ ही गांव की गलियों और नालियों में दवाई का छिड़काव करवाया गया है।
-धर्मेश सैनी, डिप्टी सीएमओ मलेरिया, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें