फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही लग सकती हैं जल महल पर रंग बिरंगी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही लग सकती हैं जल महल पर रंग बिरंगी लाइटें
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी ने कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक जलमहल को पानी से भरने के बाद अब रंग-बिरंगी लाइटें लगवाई जाएगी। यहां पर लगी पुरानी लाइटें कई दिनों से खराब पड़ी हैं। नई लाइटें लगने का बाद रात के समय जलमहल का दृश्य नए रंग में दिखाई देगा।
विज्ञापन

परिषद की चेयरपर्सन भारती सैनी ने वीरवार को जलमहल दौरा किया। चेयरपर्सन ने कहा कि जलमहल में पानी भरवाने की पहल करने के बाद उपायुक्त राजनारायण कौशिक से एक बैठक हो चुकी है। इसमें उन्होंने जलमहल में रंग-बिरंगी लाइट लगवाने की मंजूरी दे दी है। जल्द ही नगर परिषद की ओर से जलमहल को रात के समय नया लुक देने के लिए रंग-बिरंगी लाइट लगाई जाएगी। वहीं जलमहल के चारों तरफ और पार्क रास्ते पर सुनहरी रोशनी की लाइटें लगाई जाएगी। इसके साथ ही पार्क में पर्यटकों के बैठने के लिए कुर्सी भी लगवाई जाएगी। चेयरपर्सन ने जेई मुकेश कुमार व लाइट इंस्पेक्टर अनिल कुमार को जल्द से जल्द लाइट लगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रमुख राजेश देवी, चेयरपर्सन पति संजय सैनी, जिला पार्षद रीतू खुडाना, सुरेश रावत, शहर वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार, मनमोहन शर्मा, पवन सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें