फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार की शाम को हड़ताल खत्म हो गई। एसडीएम विक्रम की अनुपस्थिति में पालिका कर्मचारी तहसीलदार योगेश कुमार से मिले। तहसीलदार ने उनकी बात एसडीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी इस बाद को लेकर अड़ गए अगर उनकी हाजिरी लगाई जाएगी तो ही वो हड़ताल वापस लेंगे। हाजिरी लेने के लिए स्थायी कर्मचारी राजेंद्र को नियुक्त कर दिया गया है। इसके बाद शाम के समय कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर शहर में सफाई की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत शुक्रवार को एसडीएम की सिफारिश पर जिला उपायुक्त ने नगरपालिका के स्थायी कर्मचारी को निलंबित एवं अस्थायी कर्मचारी को हटा दिया गया था। इसके बाद सभी स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए थे। इससे शहर में विभिन्न स्थानों पर कूड़ों का ढेर लग गया था। बुधवार को पालिका कर्मचारी उपायुक्त राजनारायण कौशिक से मिले। किंतु वहां से उन्हें कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम से मिलने का निर्णय लिया। सुबह 10 बजे पालिका कर्मचारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, किंतु एसडीएम छुट्टी पर होने के कारण कर्मचारी तहसीलदार योगेश कुमार से मिले। तहसीलदार ने उनकी बात एसडीएम के समक्ष रखने की बात कही। हालांकि हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने कोई आश्वासन नहीं मिला है। कर्मचारियों का कहना है कि वो सोमवार को एसडीएम से मिलेंगे और उनके समक्ष अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें