बाबा बालादास का मेला आज
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बाबा बालादास का विशाल मेला दो सितंबर को गांव भुंगारका में स्थित जोहड़ पर आयोजित किया जाएगा। मेला कमेटी चेयरमैन धर्मपाल ने बताया कि एक सितंबर की देर रात बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा तथा बाबा बालादास की झांकियां भी निकाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।