फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में खोले जाएंगे पूर्व वैवाहिक परामर्श केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिलों में खोले जाएंगे पूर्व वैवाहिक परामर्श केंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण अब सभी जिलों में पूर्व वैवाहिक परामर्श केंद्र खोलेगा। यह बात हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव पुनीश जिंदिया ने शुक्रवार को एडीआर सेंटर में पूर्व वैवाहिक परामर्श केंद्र के दौरे के बाद आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में जिंदिया ने पूर्व वैवाहिक परामर्श केंद्र नारनौल के पहले बैच के 45 युवाओं को सर्टिफिकेट भी वितरित किए। उन्होंने युवाओं से सुझाव भी मांगे ताकि कोई कमी है तो उसे दूर किया जा सके। जिंदिया ने कहा कि जो युवा निकट भविष्य में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, उन्हें पहले से ही वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं के निदान के बारे में बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम एक सामाजिक दायरे से बंधे हुए हैं। शादी के बाद मनोवैज्ञानिक और आर्थिक पहलू सबसे अधिक अहमियत रखते हैं। इस बारे में युवाओं को बताया जा रहा है। कार्यक्रम में युवाओं ने इस तरह के सेमिनार में शादी के लायक हो चुके युवाओं के माता-पिता की भी काउंसलिंग का सुझाव रखा। इससे पहले उन्होंने न्यायिक परिसर नारनौल में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीना चौधरी भी मौजूद थी। इस अवसर पर हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त सदस्य सचिव सुनील दीवान व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विवेक यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें