विजेता बच्चों को स्कूल में किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
सिहमा। जिला स्तरीय अंडर-11 कुश्ती खेल प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजावास के पहलवानों ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। शनिवार को विजेता विद्यार्थियों को स्कूल में सम्मानित किया गया। विद्यालय के मुखिया राम नरेश यादव ने बताया कि गत दिनों आयोजित हुए कुश्ती के जिला स्तरीय मुकाबलों में खेल विंग के इंचार्ज रामकिशन यादव के नेतृत्व में स्थानीय विद्यालय की अंकित कुमारी 20 किलोग्राम, महक 22 किलोग्राम और 24 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किए। कोमल कुमारी ने 20 किलोग्राम में रजत पदक अपने नाम किया। बच्चों की इस कामयाबी पर मुखिया ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय के मुखिया ने बताया कि स्कूल के इस सफलता का श्रेय अजय सिंह और वरुण यादव ने प्रशिक्षण और बच्चों के कठिन परिश्रम को जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक सतेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।