अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। आरपीएस स्कूल नारनौल में विद्यार्थियों के लेखन कौशल में निखार लाने व भाषा दक्षता हेतु शनिवार को माध्यमिक स्तर पर अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने रुचि पूर्वक रोमन लिपि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय को-आर्डिनेटर निशि मित्तल ने सुलेख लेखन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षिका तरुणा, अमिता, वंदना, रेवत व हंसराज आदि उपस्थित थे।