अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में सूरज कॉलेज का परिणाम शानदार रहा है। विश्वविद्यालय ने बीएससी पास कोर्स, बीएससी ऑनर्स और बीए द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित किय्रा।
कॉलेज के रजिस्ट्रार मनोज यादव ने बताया कि बीएससी पास कोर्स में प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा करने वाले विद्यार्थी 85 प्रतिशत अंकों से अधिक प्राप्त किए हैं। इनमें ज्योति ने 86.80 प्रतिशत के साथ पहला स्थान, योगिता ने 86.40 प्रतिशत लेकर दूसरा स्थान और रचना जोशी ने 85.80 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी कोर्स में 10 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 49 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। बीएससी ऑनर्स भौतिकी शास्त्र में प्रियंका ने 87.50 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, रेखा ने 85.78 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान और कविता ने 81.78 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी ऑनर्स रसायन शास्त्र में निकिता ने 87.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, मधु और मोनिका ने 85.40 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय, किरण और सिमरन अरोड़ा ने संयुक्त रूप से 84.40 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीएससी ऑनर्स गणित में अनीता ने 85.39 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अंकिता ने 84.70 प्रतिशत लेकर द्वितीय और विकास ने 81.57 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए द्वितीय सेमेस्टर में पिंकी ने 84.25 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, संगीता ने 80 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और ज्योति ने 78.75 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीकॉम में छात्रा मोनू ने गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित करते हुए 85.17 प्रतिशत अंक लेते हुए क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्था के निदेशक संदीप प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।