फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गोमला गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमला गांव में अब सीसीटीवी कैमरे भी लगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। पिछले एक दशक से ग्रामीण विकास की मिसाल बने गांव गोमला में अब सीसीटीवी कैमरे भी लग गए हैं। गोमला अपनी अन्य उपलब्धियों के साथ जिले का पहला गांव बन गया है, जहां हर गली में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गोमला गांव को विश्वस्तरीय पहचान दिलवाने वाले पूर्व सरपंच और सामाजिक कार्यकर्ता राधेश्याम गोमला ने इसका श्रेय वर्तमान पंचायत को दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत की सकारात्मक सोच के कारण ही गोमला अपनी साख बरकरार रखे हुए है।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम सरपंच दयाराम ने कहा कि गांव की विश्वस्तरीय पहचान को पंचायत बरकरार रखेगी। बताया कि गांव में दो व्यवस्थित पार्क, जगह-जगह कूड़ेदान, साफ-सुथरी पक्की गालियां, नालियों के जरिए घरों के गंदे पानी को गांव से बाहर ले जाने की सुचारु व्यवस्था, जगह-जगह पेशाबघर, पेयजल की पूर्ण जलापूर्ति के लिए घर-घर में नल, गांव में ओपन एयर थिएटर, गलियों में स्ट्रीट लाइट आदि शहरों जैसी सुविधाएं हैं। हरे-भरे गांव में अब सीसीटीवी कैमरे भी लग गए हैं। इस अवसर पर गांव की व्यवस्था को देखने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से करनाल निवासी प्रतिनिधि और स्वयं सेवी संस्था परशुराम संगठन के अध्यक्ष कुलदीप कौशिक के साथ ही दीपक ने गांव का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके साथ गांव के अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें