फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान लाठी रैली अटेली में आज, लोगों को दिया न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान लाठी रैली अटेली में आज, लोगों को दिया न्योता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कि स्थानीय नई अनाज मंडी में 22 जुलाई को होने वाली किसान लाठी रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। वे शुक्रवार को रैली स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस की किसान लाठी रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली को विपक्ष की नेता किरण चौधरी, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तवंर, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह समेत अनेक नेता संबोधित करेंगे। रैली के दौरान सुप्रसिद्ध हरियाणवी गायक कलाकार अपनी विशेष प्रस्तुति देंगी। यादव ने कहा कि क्षेत्र में हो रही लूटपाट के अपराधों को रोकने व जनता के हित में लाठी रैली का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें