हैप्पी स्कूल के 10 छात्रों का सीपीटी में चयन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। डुलाना रोड स्थित हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10 छात्रों का सीपीटी में चयन होने पर संस्था के चेयरमैन सुभाष चंद्र अग्रवाल प्रबंध निर्देशक मनीष अग्रवाल और प्रिसिंपल डॉ. जेएस कुंतल ने चयनित छात्रों, अभिभावक और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सीपीटी 2017 की परीक्षा में संदीप, भाविका, शिल्पा, गौरव, निखिल, दिव्या, ईशिका, अनुज, शुभम आदि छात्रों का चयन हुआ है। इसका श्रेय बच्चों की मेहनत, उनके गुरुजनों के निर्देश और अभिभावकों के सहयोग को जाता है। उन्होंने चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।