अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हरियाणा शतरंज एसोसिएशन की 12वीं इंटर जिला शतरंज चैंपियनशिप में यूरो स्कूल कनीना के छात्र सूरज (सातवीं) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में 5 से भी अधिक जिलों के 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सूरज भिवानी में होने वाली एचसीए की राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल प्राचार्य सुनील कुमार तथा स्कूल चेयरमैन सत्यवीर सिंह यादव ने विजेता छात्र सूरज तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी।