अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। विभागीय निर्देशानुसार 10 जुलाई को दूसरी कट लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें खामियां मिलने के कारण दो घंटे बाद हटाने के आदेश मिले। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे दोबारा जनरेट की गई। जिसके मुताबिक कालेज प्रशासन दाखिले करने में जुटा हुआ है।
गौरतलब है उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा 6 जुलाई को पहली कट लिस्ट जारी की गई थी। जिसमें शामिल शहीद मेजर सतीश दहिया व बैजनाथ गल्र्स कालेज के 315 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। इसके बाद 10 जुलाई को 645 आवेदकों की दूसरी लिस्ट पोर्टल पर अपलोड की गई। अज्ञात कारणों के चलते पहली लिस्ट के कैंसिल आवेदन भी मेरिट सूची में शामिल कर लिए गए। जांच के दौरान पुष्टि होने पर कालेज प्रशासन द्वारा निदेशालय को मेल भेजी गई। इसके बाद गलती को दुरुस्त कर दूसरी सूची उपलब्ध करवाई गई है।
- बैजनाथ गर्ल्स कालेज की कट लिस्ट
कटेगरी आर्ट कॉमर्स मेडिकल एनएम
एआई 74.4 69.4 82.8 77.4
सामान्य 69.6 57.2 80.2 71.8
एससी 62.6 -- -- 72
बीसीए 58.6 -- 61.8 62.6
बीसीबी 67.4 53.8 79.8 71.4
- शहीद मेजर सतीश दहिया कालेज की सूची
कटेगरी आर्ट कॉमर्स एनएम
एआई 71.6 69.6 82.6
सामान्य 66.8 63.8 80
एससी 61.6 50.8 70.8
बीसीए 55.4 53.4 77
बीसीबी 65.8 63 79.6