फोटो 1महिला को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते उपमंडल अभियंता मुकेश शर्मा व ज
नारनौल। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में पेयजल संरक्षण, जल जीवन मिशन व एक पेड़ मां के नाम अभियान में योगदान देने वाली 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम आकोदा व कनीना के रसूलपुर में आयोजित किए गए। मौके पर विभाग के उपमंडल अभियंता मुकेश शर्मा व जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से आठ से 22 मार्च तक जल महोत्सव पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई। जिला महेंद्रगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की टीम द्वारा पेयजल क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में खंड समन्वयक इंद्रजीत, अशोक कुमार, नीशु, महावीर, राजू, बीआरसी अनीता, पूजा, मोहित, धर्मेंद्र, विक्रम सिंह सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, महिला पंच एवं महिला सरपंच उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर बीआरसी नीशु, अनीता, पूजा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, महिला पंचों एवं महिला सरपंचों ने पेयजल संरक्षण में किए गए अपने कार्यों के अनुभव साझा किए।